डेस्क। पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) है। हर साल मकर संक्रांति के त्योहार को देश भर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व (festival) को नई ऋतु (season) और नई फसल का भी संकेत माना जाता है। मकर संक्रांति (makar sankranti) के दिन को देवी-देवताओं का माना जाता है। इस बात का उल्लेख पुराणों में देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें-कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, गूंज उठे घाट
इस खास असवर पर सूर्य देव (Sun) को अर्घ्य और पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। साथ ही शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इसके अलावा श्रद्धा अनुसार मंदिर या गरीब लोगो में दान (Makar Sankranti 2025 Daan) करना भी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से सूर्य देव की कृपा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

अगर आप सूर्य देव (Sun) को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए मकर संक्रांति (makar sankranti) के दिन स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें और विधिपूर्वक उपासना करें। इसके बाद दान भी जरूर करें। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।

अगर आप जीवन में अन्न-धन की कमी नहीं चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन अनाज का दान करें। अनाज को और भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा हैं। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति (makar sankranti) के दिन अनाज का दान करने से हमेशा अन्न और धन के भंडार भरे रहते हैं। साथ ही मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन गुड़ और खिचड़ी का दान भी कर सकते हैं। मकर संक्रांति पर काले तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तिल का दान करने से सूर्य देव और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
Tag: #nextindiatimes #makarsankranti #festival