25.7 C
Lucknow
Friday, July 18, 2025

माउंटेन और हिल्स के बीच अंतर जानते हैं आप?

डेस्क। आजकल लोगों को समुद्र किनारे या पहाड़ी इलाकों में घूमना काफी पसंद करते हैं। जिन लोगों को पहाड़ (Mountain) भाते हैं, वे अक्सर कश्मीर, हिमाचल या उत्तराखंड जाते हैं। जब हम धरती से ऊंचे किसी भू-भाग को देखते हैं, तो उसकी ऊंचाई, हरियाली और बादलों को छूती चोटी को देखकर उसे हिल्स (Hill) यानी पहाड़ी कह देते हैं, जबकि कुछ लोग माउंटेन कहते हैं।

यह भी पढ़ें-पानी की बोतलों पर लगे अलग अलग रंग के ढक्कनों का क्या होता है मतलब?

ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या पहाड़ (Mountain) और पहाड़ी में कोई फर्क होता है और हम इसे कैसे पहचान सकते हैं? आपको बता दें कि पहाड़ और पहाड़ी दिखने में एक जैसे लगते हैं और ये कुदरती तौर पर बनते हैं। लेकिन इनकी ऊंचाई, आकार, ढलान और बनने का तरीका अलग होता है।

पहाड़ (Mountain) जमीन से बहुत ज्यादा ऊंचे उठे हुए, बड़े और सीधे होते हैं। इनकी ऊंचाई आमतौर पर कम से कम 600 मीटर यानी लगभग 2000 फीट या उससे ज्यादा होती है। पहाड़ों की सतह पथरीली होती है और इनकी चोटियां नुकीली होती हैं, जिन पर अक्सर बर्फ ढकी रहती है। दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ माउंट एवरेस्ट है। वहीं इन पर चढ़ना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि इनकी चढ़ाई काफी खड़ी होती है।

पहाड़ी (Hill) भी जमीन से थोड़ी ऊंची होती है पर ये पहाड़ के मुकाबले कम ऊंची और गोल आकार की होती है। इनकी ऊंचाई आमतौर पर 600 मीटर या उससे कम होती है। पहाड़ों की तुलना में पहाड़ियों पर चढ़ना आसान होता है और यहां ज्यादातर हरियाली दिखती है। कर्नाटक की चामुंडी हिल्स और पटना का गोलघर हिल्स इसके कुछ उदाहरण हैं। इनके निर्माण की बात करें तो इनका निर्माण Soil Erosion या फॉल्टिंग के माध्यम हुआ था।

Tag: #nextindiatimes #Hill #Mountain

RELATED ARTICLE

close button