नई दिल्ली। ईद (Eid) न सिर्फ इबादत और खुशियों का त्योहार है बल्कि यह भारतीय संस्कृति और विरासत को भी दर्शाता है। इस खास मौके पर देश भर की मस्जिदें (Famous mosques) रोशनी से जगमगा उठती हैं और नमाज के बाद लोगों के बीच भाईचारे और मोहब्बत का माहौल बन जाता है। भारत में कई ऐसी मस्जिदें हैं जिनकी वास्तुकला, आध्यात्मिकता (Islamic architecture in India) हर किसी को आकर्षित करती है।
यह भी पढ़ें-रमजान में जरूर ट्राई करें ये सूट कलेक्शन, खूबसरती में लग जाएंगे चार चांद
ये मस्जिदें इस्लाम को मानने वाले लाखों लोगों के इबादत (Famous mosques in India) की जगह होती है। यहां मुसलमान भाई अपने तरीके से इबादत करते हैं। अगर आप ईद (Eid) के मौके पर यात्रा करने का सोच रहे हैं तो भारत की ये मशहूर मस्जिदें (Eid special destinations) आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। आइए उन मस्जिदों के बारे में विस्तार से जानते हैं-
जामा मस्जिद, दिल्ली:
दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid) भारत की सबसे बड़ी और भव्य मस्जिदों (mosques) में से एक है। शाहजहां द्वारा बनवाई गई यह मस्जिद मुगल स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण है। ईद के मौके पर यहां हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने आते हैं। मस्जिद के पास स्थित मीना बाजार और करीम्स की बिरयानी इस जगह को और खास बना देती है। आम दिनों में भी यहां हजारों लोगों की भीड़ जुटती है।
जामा मस्जिद, लखनऊ:
लखनऊ की जामा मस्जिद (mosques) एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थल है, जो लखनऊ शहर में स्थित है। अवध के तीसरे बादशाह मोहम्मद अली शाह ने 1842 में इस मस्जिद की नींव रखी थी लेकिन उनकी मौत के बाद बेगम मलका ने इसे पूरा करवाया। यह अपनी अनूठी कला और सुंदरता के लिए जानी जाती है। यह मस्जिद लखनऊ में स्थित है और अपनी सुंदर वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह मस्जिद अपनी सुंदर वास्तुकला और आकर्षक डिज़ाइन के लिए प्रसिद्ध है। ये मस्जिद लखनऊ के इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

शाही अटाला मस्जिद, जौनपुर:
यह मस्जिद (mosques) यूपी के जौनपुर जिले में स्थित है। इस अनोखी मस्जिद का नजारा एक बार आपको देखने जरूर जाना चाहिए। यह एक सीधी लंबाई में बनाई गई है। इसका इतिहास 15वीं सदी का बताया जाता है। माना जाता है कि शर्की वंश के सुल्तान इब्राहिम शाह ने इसे बनवाया था। यह परिवार के साथ जाने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
मक्का मस्जिद, हैदराबाद:
हैदराबाद (Hyderabad) की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद 17वीं शताब्दी में बनाई गई थी। इसे भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में गिना जाता है। यहां की वास्तुकला और शांत वातावरण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। ईद के मौके पर यह मस्जिद रोशनी से जगमगा उठती है।
Tag: #nextindiatimes #mosques #Eid