36.1 C
Lucknow
Monday, March 31, 2025

वैष्णो देवी मंदिर में न करें ये 10 गलतियां, वरना हो जाएगी जेल

जम्मू। वैष्णो देवी (Vaishno Devi) मंदिर का महत्वपूर्ण धार्मिक महत्व है। इस मंदिर के दर्शन के लिए हर साल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु (devotees) पहुंचते हैं। हिंदू धर्म में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन का खास महत्व है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। अगर इस नवरात्रि (Navratri) पर आप माता वैष्णो देवी का दर्शन करने जा रहे हैं तो इस खबर को पढ़ लें।

यह भी पढ़ें-वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित इन अनदेखी जगहों को देखा क्या? जरूर जाएं

(Vaishno Devi) मंदिर की मान्यता इतनी ज्यादा है कि यहां आम लोग ही नहीं, बल्कि कई बड़े सेलेब्स भी आते हैं। माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए अब तक कई दिग्गज सितारे भी आ चुके हैं। वैष्णो देवी मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको वहां के नियमों के बारे में पहले से पता होना चाहिए। अगर आप वहां कुछ गलतियां करते हैं, तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। आइए जानें, वैष्णो देवी मंदिर में क्या नहीं करना चाहिए?

-अगर आप सिगरेट पीने के शौकीन है तो फिर अपने इस शौक को वैष्णो देवी दर्शन करने से पहले घर पर ही छोड़ कर जाएं। बता दें सिगरेट, बीड़ी, गांजा और इस तरह के नशीले पदार्थ बाणगंगा से ही प्रतिबंधित है।

-वैष्णो देवी (Vaishno Devi) जाते वक्त तो आपको फोटोग्राफी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि बाढ़ गंगा से आगे के क्षेत्र में वीडियो कैमरा कैमरिकॉर्डर का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है।

-माता वैष्णो देवी के दर्शन पर जा रहे हैं तो गलती से भी शराब का सेवन न करें। कटरा समेत अरली, हंसाली और मटियाल जैसे आस-पास के गांवों में भी शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है।

-इसके अलावा रास्ते में आपको कुछ चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है; इनमें लाइटर, कैंची, खिलौना, कुल्हाड़ी, चाकू, कुल्हाड़ी, मवेशी के डंडे, लोहदंड, हथौड़े, ड्रिल और रेज़र-प्रकार के ब्लेड जैसी चीजें शामिल हैं। बाणगंगा से आगे यह सब बैन है।

-कटरा जिले में मांस, मुर्गी, समुद्री भोजन और अंडे, ये सभी खाने की चीजें प्रतिबंधित हैं। इनका सेवन मुश्किल में डाल सकता है।

-वैष्णो देवी (Vaishno Devi) दर्शन जाते वक्त आप अपने साथ में हथियार और विस्फोटक जैसी चीज नहीं ले जा सकते। इनमें गोला-बारूद, बीबी गन, संपीड़ित वायु बंदूकें, आग्नेयास्त्र, आग्नेयास्त्र के पुर्जे, पेलेट गन यह सब प्रतिबंधित है।

-आपको वहां किसी भी कर्मचारी या किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई टिप या दक्षिण या फिर गिफ्ट देने की अनुमति नहीं है।

Tag: #nextindiatimes #VaishnoDevi #ChaitraNavratri

RELATED ARTICLE

close button