41.1 C
Lucknow
Thursday, April 10, 2025

‘रोका दिल्ली का पानी, जनता को कर रहे परेशान’; आतिशी ने लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि हरियाणा (Haryana) की बीजेपी सरकार ने दिल्ली को मिलने वाला यमुना नदी (Yamuna river) का पानी रोक दिया है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी (Atishi) ने इसे चुनावी साजिश बताया और कहा कि दिल्ली सरकार इस विषय पर हरियाणा (Haryana) सरकार को पत्र लिखेगी। जरूरत पड़ी तो यह मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में भी जाएगा।

यह भी पढ़ें-आतिशी ने किया बड़ा दावा, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश

आतिशी (Atishi) के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से कई जगहों से पानी की शिकायतें आने लगीं, खासकर उन इलाकों से जहां पहले कभी पानी की शिकायत नहीं मिली थी। जांच करने पर पता चला कि हरियाणा (Haryana) सरकार द्वारा यमुना (Yamuna river) का पानी रोका जा रहा है। आतिशी ने बताया कि वजीराबाद में यमुना का स्तर सामान्य तौर पर 674 फीट है। अपने निम्नतम स्तर पर यह 672 फीट तक चला जाता है।

11 मई से 21 मई तक हरियाणा (Haryana) ने धीरे-धीरे दिल्ली को पानी की सप्लाई बंद कर दी। 11 मई को यमुना (Yamuna river) का जलस्तर 671.6 फीट था। तीन दिन तक 671.6 फीट पर रहा। 14 और 15 मई को यह 671.9 फीट पर था। 16 मई को यह 671.3 फीट पर आ गया। 17, 18, 19 मई को यह और नीचे आ गया। यहां जलस्तर 671 फीट तक पहुंच गया। 21 मई को यह 671 फीट पर आ गया। तब यह 670.9 फीट पर रह गया था।

आतिशी (Atishi) का कहना है कि शायद यह पहली बार है कि दिल्ली के वजीराबाद में यमुना (Yamuna river) का जलस्तर इतना नीचे चला गया है। उन्होंने कहा कि 25 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा (Haryana) की बीजेपी सरकार दिल्ली की जनता को परेशान करने की साजिश रच रही है। साथ ही यह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार को बदनाम करने की भी साजिश है।

Tag: #nextindiatimes #Atishi #Yamunariver #delhi

RELATED ARTICLE

close button