30.6 C
Lucknow
Monday, April 7, 2025

WPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच, मुंबई इंडियंस से हिसाब किया चुकता

नई दिल्ली। मेग लेनिंग की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट की चौथी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ही विराजमान है।

यह भी पढ़ें-WPL 2024 Auction: गुजरात जायंट्स ने मेघना सिंह को खरीदा, ये रहीं अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी

इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के 8 अंक हो गए है और +1.301 नेट रन रेट के अनुसार नंबर-1 का ताज दिल्ली टीम के पास है। एमआई की टीम को हार के बाद भारी नुकसान हुआ। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई टीम के पास 6 अंक है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से आरसीबी टीम दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मुंबई इंडियंस को WPL 2024 के 12वें मैच में 29 रन से हराया। महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) पहले स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 5 मैच खेलते हुए 4 मुकाबलों में जीत, जबकि सिर्फ एक मैच में हार का सामना किया है।

दिल्ली की टीम (Delhi Capitals) ने पिछले चारों मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली से पहले आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। गुजरात जायंट्स ही अभी तक टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसी टीम है जो प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता नहीं खोल पाई। गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने अभी तक खेले गए अपने 4 मुकाबलों में हार का सामना किया है। गुजरात की टीम बिना किसी प्वाइंट्स के -1.804 के खराब नेट रन रेट के साथ आखिरी पायदान पर मौजूद हैं।

Tag: #nextindiatimes #DelhiCapitals #WPL #MI

RELATED ARTICLE

close button