सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले में कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करते हुए कुछ दबंगों ने विवादित जमीन पर अवैध निर्माण कराना शुरू कर दिया है। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि दो बार शिकायत और कोर्ट आदेश की जानकारी देने के बावजूद पुलिस द्वारा आदेश का पालन नहीं कराया गया।
यह भी पढ़ें-वोटर लिस्ट सत्यापन करने गए बीएलओ को ग्राम प्रधान ने पीटा, धरने पर बैठे शिक्षक संगठन
दरअसल यह पूरा मामला सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गिरधपुर गांव का है; जहां गाटा संख्या 88 पर गंभीर विवाद सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कोर्ट द्वारा 10 फरवरी 2026 तक यथास्थिति बनाए रखने का स्पष्ट स्टे आदेश जारी किया था। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट के स्टे आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

पीड़ित के अनुसार रामू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता और चिंकू गुप्ता खुलेआम कोर्ट और उपजिलाधिकारी (SDM) डुमरियागंज के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पाठक पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि थाने में बैठकर दबाव बनाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इटवा पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए पीड़ित ने आरोप लगाया कि दो बार शिकायत और कोर्ट आदेश की जानकारी देने के बावजूद पुलिस द्वारा आदेश का पालन नहीं कराया गया। फिलहाल इस पूरे प्रकरण ने स्थानीय प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। मामला डुमरियागंज तहसील से जुड़ा हुआ है और अब प्रशासनिक कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकीं हुई हैं।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Court




