40.5 C
Lucknow
Friday, May 30, 2025

दिल्ली की सभी सात सीटों पर काउंटिंग जारी, BJP आगे; AAP का ऐसा है हाल

नई दिल्ली। लोकसभा की सभी 543 सीटों में से 542 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha election) के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। दिल्ली (Delhi) में भी मतगणना (counting) चल रही है और रुझानों में NDA ने फिर से बहुमत हासिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें-नतीजों से पहले अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) की बात करें तो पिछले दो लोकसभा चुनावों (Lok Sabha election) में दिल्ली (Delhi) की सभी सात सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा अब तक की मतगणना (counting) में राज्य की सभी सातों सीटों पर आगे चल रही है। जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ (India) ब्लॉक अब सभी सीटों पर पीछे हो गई है। नई दिल्ली (Delhi) सीट से पहली बार राजनीति के मैदान में उतरीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज फिलहाल नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सोमनाथ भारती से पीछे चल रही हैं।

बता दें कि दिल्ली (Delhi) में सत्तारूढ़ आप ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) के साथ सीट बंटवारे पर समझौता कर लिया है। आप ने चार सीटों पर और कांग्रेस (Congress) ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। बिहार के बेगूसराय से 2019 का पिछला लोकसभा चुनाव हारने वाले कन्हैया कुमार इस बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली से दो बार के भाजपा सांसद और अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में हैं।

मनोज तिवारी के अलावा भाजपा (BJP) ने छह नए उम्मीदवार उतारे हैं। प्रवीण खंडेलवाल (चांदनी चौक), हर्ष दीप मल्होत्रा ​​(पूर्वी दिल्ली), योगेंद्र चंदोलिया (उत्तर-पश्चिम Delhi), रामवीर सिंह बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली), कमलजीत सिंह सहरावत (पश्चिम दिल्ली) और बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली) नए चेहरे हैं।

Tag: #nextindiatimes #BJP #Delhi #AAP

RELATED ARTICLE

close button