29.1 C
Lucknow
Thursday, August 21, 2025

‘ये बेकार मंदिर…’, राम मंदिर पर सपा नेता रामगोपाल यादव का विवादित बयान

इटावा। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव (lok sabha election 2024) के तीसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान (Voting) जारी है। प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने राम मंदिर (Ram Temple) पर विवादित बयान दिया है।

यह भी पढ़ें-मैनपुरी में मतदान के दौरान भिड़े सपा-भाजपा समर्थक, चले पत्थर; कई घायल

रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि वह हर दिन भगवान राम के दर्शन करते हैं। अयोध्या (Ayodhya) में दर्शन के लिए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि राम मंदिर (Ram Temple) का नक्शा और राम वास्तु ठीक नहीं है। मंदिर ऐसे नहीं बनता। वह मंदिर बेकार है। रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि पुराने मंदिरों को देखिए कैसे बनते हैं। दक्षिण से उत्तर की ओर। नक्शा ठीक से नहीं बना है। यह मंदिर वास्तु की दृष्टि से सही ढंग से नहीं बनाया गया है।

उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) के बयान पर बीजेपी भड़क गई है। रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “समाजवादी पार्टी आस्था का सम्मान नहीं करती। ये वो लोग हैं जो राम के अस्तित्व को नकारते हैं। बीजेपी (BJP) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि राम मंदिर (Ram Temple) को लेकर सपा की सोच बेहद खराब है। इन लोगों ने पहले भी राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। इन लोगों ने हर संभव कोशिश की कि मंदिर न बन सके।”

हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। सपा शुरू से ही राम द्रोही रही है। पहले रामभक्तों पर गोलियाँ चलाई गईं। उनके लिए हर सनातन संस्कृति बेकार है। जहां से हिंदू जुड़ा है। यदि वे एक धर्म की बात करेंगे तो सनातन का विरोध करेंगे।

Tag: #nextindiatimes #RamGopalYadav #RamTemple

RELATED ARTICLE

close button