सिद्धार्थनगर। बढ़ती ठंड के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश सचिव इंजीनियर राम फेर उर्फ अंशु यादव ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की सराहनीय पहल की है। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए शॉल और कंबल वितरण किया है।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इंजीनियर राम फेर उर्फ अंशु यादव ने डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को शॉल और कंबल वितरित किए। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन यह वितरण अभियान चलाया गया, जिससे कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिली।
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के तिगोड़वा चौराहा सहित कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इंजीनियर राम फेर उर्फ अंशु यादव ने जरूरतमंदों के बीच शॉल और कंबल का वितरण किया। ठंड को देखते हुए करीब 500 शॉल और कंबल जरूरतमंदों को दिए गए। शॉल और कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। लोगों ने इस पहल की सराहना की और राहत मिलने की बात कही।

आपको बता दें ठंड के इस दौर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव की यह पहल जरूरतमंदों के लिए राहत बनकर सामने आई है। राम फेर ने कहा कि, “मैंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है, इसलिए गरीबों का दर्द समझता हूं। जिसने गरीबी देखी है वही गरीबों का दर्द समझ सकता है। जब तक संभव होगा, जरूरतमंदों की मदद करता रहूंगा।”
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #SamajwadiParty #Winter #Siddharthnagar




