22 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

CM योगी ने अखि‍लेश को जन्‍मदि‍न की दी बधाई, सपाई चलाएंगे विशेष अभियान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव (Akhilesh Yadav) आज अपना जन्‍मद‍िन मना रहे हैं। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ (CM Yogi) ने उन्‍हें जन्‍मद‍िन की बधाई दी है। मुख्‍यमंत्री योगी (CM Yogi) ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए सपा प्रमुख (SP chief) को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें-अयोध्या में जलभराव पर अखिलेश यादव ने भाजपा को जमकर धोया, बोले ये बात

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ (CM Yogi) ने एक्‍स पर ल‍िखा, ”समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी (Akhilesh Yadav) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।”समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। वहीं इसको लेकर कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इस बीच प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अखि‍लेश यादव (Akhilesh Yadav) के जन्मदिन पर एक विशेष वृक्षारोपण अभियान की घोषणा की है। इस अभियान (campaign) के तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में वृक्षारोपण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित प्रदेश का निर्माण है। इस अभियान के दौरान सपा कार्यकर्ता (SP workers) और समर्थक बरगद, पीपल और नीम के पेड़ लगाएंगे।

इन पेड़ों का चयन विशेष रूप से किया गया है क्योंकि ये लंबे समय तक जीवित रहते हैं और पर्यावरण के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। सपा कार्यकर्ताओं (SP workers) का कहना है कि अखि‍लेश यादव (Akhilesh Yadav) के जन्मदिन पर ‘PDA पेड़’ पौधारोपण के इस पर्यावरणिक-सामाजिक आंदोलन (campaign) को हम उत्तर प्रदेश के गाँवों से शुरू करके आगामी चरणों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन (campaign) बनाने का प्रयास करेंगे।

Tag: #nextindiatimes #AkhileshYadav #CMYogi

RELATED ARTICLE

close button