नई दिल्ली। दिल्ली की नई सरकार एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली में टूटी सड़कों और पानी से संबंधित समस्याओं को लेकर बैठक बुलाई है। बताया गया कि दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) में दोपहर में बजे बैठक होगी। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं खत्म की गई।
यह भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, रहस्यमयी आवाज से दहशत में लोग
पूर्व सरकारों ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों (employees) को दूसरी जगह नियुक्ति किया था, उनको तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। बताया गया कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे बोर्ड कारपोरेशन में भेजा गया था। सप्ताह भर पहले सभी विभागों से पूर्व सरकार की ओर से कंट्रैक्ट और व्यक्तिगत स्टाफ की जानकारी मांगी गई थी। उनको मूल विभाग में लौटने को कहा गया है।
वहीं दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि उनका मिशन विकसित दिल्ली का है, जिसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। एक भी दिन व्यर्थ नहीं होगा। दिल्ली वालों से किया हर वादा पूरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद आप जिस तरह से सीएम कार्यालय में आ सके हैं, ऐसा पहले नहीं होता होगा।

नई मुख्यमंत्री (Rekha Gupta) के स्वागत में सचिवालय के दूसरे तल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। लंबे समय बाद नई सरकार के आने पर सचिवालय में न तो अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था की गई, न ही सचिवालय को फूलों से सजाया गया। बुधवार की शाम इस बारे में निर्देश आते ही सचिवालय (Delhi Secretariat) को सजाया जाना टाल दिया गया था। नई सरकार (Rekha Gupta) ने अतिरिक्त साज-सज्जा से इन्कार कर दिया था।
Tag: #nextindiatimes #RekhaGupta #Delhi