27.2 C
Lucknow
Friday, August 1, 2025

चेस विश्व चैंपियन दिव्या और एमएस धोनी में है खास कनेक्शन, जानें क्या है वो?

स्पोर्ट्स डेस्क। चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) नागपुर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत चैंपियन की तरह किया गया। 19 साल की दिव्या ने हाल ही में जॉर्जिया के बातुमी में शतरंज वर्ल्ड कप का खिताब जीता, जिससे पूरे देश को उन पर गर्व हैं। 19 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर और विश्व विजेता बनीं दिव्या देशमुख की तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से हो रही है।

यह भी पढ़ें-जानें कौन है चेस महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दिव्या देशमुख

उनके पूर्व कोच श्रीनाथ नारायणन ने उनके विश्व चैंपियन बनने के बाद कहा कि दिव्या में दबाव झेलने की क्षमता बिल्कुल धोनी की ही तरह है। उन्हें शुरू से ही दिव्या (Divya Deshmukh) पर भरोसा था कि वह एक दिन वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनेगी। 38 साल की हम्पी सबसे कुशल और सुलझी हुई शतरंज खिलाड़ियों में से एक हैं। वह दो दशकों से भी अधिक समय से भारतीय महिला शतरंज की ध्वजवाहक रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मुश्किल परिस्थितियों में उसके खेल में और परिपक्वता आ जाती है। वह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की तरह है जो आखिरी ओवरों में मैच का पासा पलट देते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने कई बार देखा है कि दिव्या महत्वपूर्ण मैचों में दबाव में अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन करती रही है।’ Divya Deshmukh इस दौरान देश की चौथी और कुल 88वीं ग्रैंडमास्टर बनी।

बता दें उन्होंने दो विश्व रैपिड चैंपियनशिप, दो एशियाई खेल स्वर्ण पदक सहित अनगिनत खिताब जीते हैं और शतरंज ओलंपियाड की स्वर्ण पदक विजेता टीम का भी हिस्सा रही हैं। दिव्या (Divya Deshmukh) का उनके खिलाफ जीतना भारतीय शतरंज के लिए एक शानदार क्षण था।

Tag: #nextindiatimes #DivyaDeshmukh #MSDhoni

RELATED ARTICLE

close button