32 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

सिद्धार्थनगर में पेट्रोल की किल्लत से हाहाकार, वाहन चालकों की लगी लंबी-लंबी कतारें

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में पेट्रोल की किल्लत (Petrol Shortage) से हाहाकार मचा हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या के बाद अब पेट्रोल की कमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में गैस सिलेंडर की किल्लत, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

आपको बता दें कि कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की सप्लाई ठप है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना पेट्रोल लिए ही वापस लौटने को मजबूर हैं।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही गैस सिलेंडर की समस्या चल रही थी और अब पेट्रोल की किल्लत ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ती समस्या को लेकर लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द पेट्रोल की सप्लाई बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

वहीं उसको लेकर डुमारियागंज भारत पेट्रोल पंप मैनेजर राजेंद्र पांडे ने बताया कि हम को डिपो से ही तेल नही मिला है इसी वजह से समस्या आ रही है कल तक तेल आ जाएगा।सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब इस समस्या का समाधान निकलता है।

बता दें पिछले दिनों ईरान और इजराइल युद्ध के बीच देश में एलपीजी की सप्लाई को लेकर काफी परेशानी बनी हुई है। लोगों को बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।संकट गहरा होने की वजह से कई हफ्तों तक से इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह कालाबाजारी पकड़ी जा रही है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #PetrolShortage #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE

close button