डेस्क। हिंदू वैदिक पंचांग (calendar) के अनुसार, चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) की शुरुआत यानी प्रतिपदा तिथि की प्रारंभ 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर होगी। वहीं तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्र व्रत (Chaitra Navratri 2025) में नियम का पालन न करने से साधक का व्रत टूट सकता है और जीवन में मां दुर्गा (Maa Durga) की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें-यहां हुई थी राधा-कृष्ण की शादी, हर कोई नहीं कर पाता दर्शन
धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक नवरात्र व्रत करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि चैत्र नवरात्र व्रत में क्या खाएं (navratri vrat me kya khana chahiye) और क्या नहीं? चैत्र नवरात्र में रोजाना सुबह स्नान करने के बाद मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। व्रत में समा के चावल की खीर का सेवन किया जा सकता है।

सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, पराठे को खा सकते हैं। इसके अलावा आलू और साबूदाने की सब्जी, फल, दूध और दही भी भोग थाली में शामिल किया जा सकता है। आलू, टमाटर, पपीता और लौकी को भी खा सकते हैं। एक बात का खास ध्यान रखें कि इन चीजों को खाने से पहले मां दुर्गा को भोग लगाएं। इसके बाद खुद खाएं। मां दुर्गा के भोग को बनाते समय साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
क्या न खाएं:
चैत्र नवरात्र व्रत (Chaitra Navratri 2025) में लहसुन और प्याज को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। गेहूं और चावल का सेवन भी वर्जित है। व्रत के दौरान तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए। नवरात्रि के दौरान मांस, मछली, चिकन, अंडे जैसे मांसाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के दिनों के शराब का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
Tag: #nextindiatimes #ChaitraNavratri2025 #MaaDurga