स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन इसी बीच एक नया विवाद सामने आ गया है। भारत और श्रीलंका में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में पहले ही पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर तय किए गए थे। अब खबर यह है कि बांग्लादेश भी भारत में मैच खेलने से इनकार कर रहा है।
यह भी पढ़ें-जानें कहां-कहां से कमाई करता है BCCI, 1928 से अब तक कितना हुआ इजाफा?
इस पूरे विवाद में सबसे अहम भूमिका ICC की है। ICC के नियमों के अनुसार कोई भी टीम टूर्नामेंट खेलने से इनकार नहीं कर सकती है। किसी देश या बोर्ड को यह अधिकार नहीं है कि वह अपने दम पर मैचों का स्थान बदले, अगर कोई टीम सुरक्षा या अन्य ठोस कारणों से किसी देश में खेलने में असमर्थ होती है तो ICC वैकल्पिक व्यवस्था करता है। अब तक ICC की ओर से बांग्लादेश के फैसले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ऐसे में माना जा रहा है कि ICC स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लेगा। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक सवाल बार-बार उठ रहा है कि क्या BCCI किसी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर करवा सकता है? इसका जवाब साफ है- नहीं. BCCI प्रभावशाली जरूर है लेकिन वह किसी देश की टीम को वर्ल्ड कप से बाहर नहीं कर सकता है।
ऐसा करने का अधिकार सिर्फ ICC के पास है और वह भी नियमों के तहत। अगर कोई टीम खेलने से इनकार करती है तो ICC उस टीम पर कार्रवाई कर सकता है न कि कोई दूसरा बोर्ड। अगर बांग्लादेश वाकई भारत में मैच खेलने से इनकार करता है तो ICC के पास कुछ विकल्प होंगे या तो बांग्लादेश के मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किए जा सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #ICC




