डेस्क। RBI के इस साल रेपो रेट (repo rate) में कटौती के बाद होम लोन (home loan) पर EMI भी सस्ती हुई है। इसके चलते साल 2025 के शुरुआती 6 महीनों में भारत के 8 बड़े शहरों में से घर खरीदने की अफोर्डेबिलिटी में भी सुधार हुआ है। यहां घर की EMI आपकी हर महीने की कमाई का सिर्फ 18 फीसदी होती है। अगर आप होम लोन लेकर घर खरीदने का सोच रहे हैं, तो अहमदाबाद (Ahmedabad) आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें-अब रेलवे में सफर हुआ महंगा, ATM से कैश निकालने पर देना होगा इतना चार्ज
इसके अलावा यदि आप कोलकाता और पुणे जैसे शहरों में घर खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पिछले साल के मुक़ाबले इस साल यहां EMI सस्ती हुई है। साल 2024 में कोलकाता में EMI/Income Ratio 24 फीसदी था, जो 2025 की पहली छमाही में घटकर 23 फीसदी हो गया है। वहीं, पुणे में साल 2024 में यह अनुपात 23 फीसदी था और अब 22 फीसदी हो गया है। इसका मतलब है कि कोलकाता और पुणे जैसे शहरों में घर खरीदने के बाद साल 2025 में EMI का बोझ पहले से कम हो गया है।

अगर आप दिल्ली-NCR में घर खरीदने का सोच रहे हैं, तो Knight Frank India की रिपोर्ट के अनुसार आपको ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 और 2024 में दिल्ली-NCR में EMI/Income Ratio 27% था, जो साल 2025 की पहली छमाही में 28 फीसदी हो गया है। वहीं, हैदराबाद की बात करें तो साल 2022 से यह अनुपात 30 फीसदी बना हुआ है। इसलिए, दिल्ली-NCR और हैदराबाद में घर खरीदना पहले से महंगा पड़ सकता है।
Knight Frank India की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में घर खरीदना सबसे मुश्किल काम है। साल 2025 की पहली छमाही के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई का EMI/Income Ratio सबसे ज्यादा करीब 48 फीसदी है। इसका मतलब है कि मुंबई में रहने वाले परिवारों को अपने घर की EMI चुकाने के लिए अपनी हर महीने की कमाई का लगभग आधा हिस्सा खर्च करना पड़ता है।
Tag: #nextindiatimes #EMI #homeloan