22 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

Maruti Arena की कारों पर मिल रही बंपर छूट, यहां पढ़ें पूरी डील

ऑटो डेस्क। भारत में कई निर्माताओं की ओर से कारों की बिक्री की जाती है। जिनमें मारुति सुजुकी भी शामिल है। चलिए जानते हैं Maruti Arena डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों में से इस महीने किस गाड़ी पर कितना Discount Offer किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Kia Seltos की नई जेनरेशन भारत में हुई पेश, 24 सेफ्टी फीचर्स से है लैस

मारुति की ओर से ऑल्‍टो के10 पर इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। इस गाड़ी के सीएनजी वर्जन पर भी निर्माता की ओर से यह ऑफर मिल रहे हैं। मारुति की एस प्रेसो कार पर भी इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। February 2026 में इसके सभी वेरिएंट्स पर यह ऑफर मिल रहा है।

Maruti सेलेरियो पर मारुति इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये तक के ऑफर दे रही है। निर्माता की ओर से वैगन आर पर भी अधिकतम 37500 रुपये का डिस्‍काउंट दे रही है। यह ऑफर वैगन आर के सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। निर्माता की स्विफ्ट कार को युवाओं के बीच काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इस कार की नई जेनरेशन को खरीदने पर इस महीने में 40 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

मारुति की ओर से डिजायर कार पर भी February 2026 में अधिकतम 2500 रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। डिजायर के ऑटोमैटिक और मैनुअल सभी तरह के वेरिएंट्स पर यह बचत की जा सकती है। मारुति की ब्रेजा पर भी February 2026 में अधिकतम 30 हजार रुपये तक का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। मारुति की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में अर्टिगा की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी को खरीदने पर अधिकतम पांच हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #MarutiArena #Automobile

RELATED ARTICLE

close button