25.1 C
Lucknow
Monday, April 7, 2025

बिहार के सुपौल में गिरा पुल, एक की मौत, कई मजदूर दबे

सुपौल। बिहार के सुपौल (Supaul) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर सुबह-सुबह एक पुल (bridge) का गार्डर गिर गया। खबर है कि इस घटना में कई मजदूर दब गए हैं। कितने मजदूर दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि 30 से अधिक मजदूर दबे हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें-सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को CBI का समन, कल गवाही के लिए होना होगा पेश

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार सुपौल (Supaul) के बकोर में पुल (bridge) निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरन हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुल (bridge) का गार्डर गिरने के बाद कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर फरार हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पुल का का काम ट्रांस रेल कंपनी करा रही है। इस पुल का निर्माण भारत माला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पुल (bridge) सुपौल के बकोर से मधुबनी भेजा तक होगा।

(bridge) हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अधिकारी और मेडिकल टीम (medical team) पहुंच गई है। सुपौल (Supaul) एसपी के अनुसार इस घटना में 6 से अधिक लोग घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल (hospital) भेज दिया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि सुपौल (Supaul) जिले के बकौर एवं मधुबनी जिले के भेजा के बीच बन रहे देश के सबसे लंबे (10.2 किलोमीटर) महासेतु (bridge) का निर्माण तेजी से चल रहा है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से 1199 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से इस महासेतु (bridge) का एप्रोच सहित निर्माण किया जा रहा है। इसमें 1051.3 करोड़ रुपए से केवल पुल (bridge) का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे एक कार्य एजेंसी तैयार कर रही है। इसमें गैमन इंजीनियर्स एंड कांक्ट्रेक्टर्स प्राईवेट लिमिटेड और मेसर्स ट्रांस रेल लाईटिंग प्राईवेट लिमिटेड (ज्वाईंट वेंचर)शामिल है।

Tag: #nextindiatimes #brdige #bihar #Supaul

RELATED ARTICLE

close button