41.6 C
Lucknow
Monday, June 16, 2025

कान्हा के स्वागत को स्वर्ग सा सजा ब्रज, उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मथुरा। मथुरा (Mathura) में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Shri Krishna Janmotsav) का उल्लास पूरे जोर पर है। कान्हा के स्वागत को ब्रज (Braj) स्वर्ग सा सजा गया है। आज सोमवार मध्य रात्रि 12 बजे घर-घर कन्हाई (Shri Krishna) जन्म लेंगे। हर घर में मंगल बधाई गीत गूजेंगे। उनके दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु ब्रज (Braj) में आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, जानें कन्हैया के पूजन का शुभ मुहूर्त

ब्रज (Braj) के सभी छोटे-बड़े मंदिर, चौराहों को भी सजाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। खुफिया एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु (devotees) कृष्ण जन्मोत्सव (Shri Krishna Janmotsav) के गवाह बनेंगे। लल्ला के स्वागत में पूरा ब्रज (Braj) ही नहीं देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु आतुर हैं। मथुरा (Mathura)-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में सोमवार रात 12 बजे कन्हैया (Shri Krishna) के जन्म लेते ही माहौल हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की जयघोष से गूंज उठेगा।

श्रीकृष्ण (Shri Krishna) जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा रविवार की शाम (Braj) में शोभायात्रा के मध्य ठाकुरजी को पोशाक व शृंगार अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं (devotees) ने शोभायात्रा के दर्शन किए। ढोल, नगाड़े, मृदंग, झांझ, मजीरे, डमरू की मधुर ध्वनि के मध्य मंगल परिधान पहने भक्त, देश के विभिन्न भागाें से पधारे कलाकार शोभायात्रा में शामिल होकर अलौकिक आनंद की अनुभूति महसूस कर रहे थे। वहीं शोभायात्रा के दर्शन कर हजारों भक्त भी आनंद से सराबोर होकर नृत्य कर रहे थे। भगवान के 5251 वें जन्मोत्सव पर 5251 दीपों का दीपदान किया गया।

श्रीकृष्ण (Shri Krishna) जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया शोभायात्रा सर्वप्रथम श्रीकेशवदेवजी मंदिर पहुंची और भगवान श्रीकेशवदेवजी को पोशाक, शृंगार अर्पित किया। इसके बाद मां योगमायाजी का पूजन कर पोशाक व शृंगार अर्पित किया। नाचते, झूमते, मस्ती में सराबोर भक्ताें ने श्री गर्भ गृह मंदिर (temple) में पोशाक अर्पित की।

Tag: #nextindiatimes #Braj #ShriKrishnaJanmotsav

RELATED ARTICLE

close button