नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच तनाव के समय सबसे पहले तुर्की पाकिस्तान के समर्थन में आया था। तब से ही भारत में बॉयकॉट तुर्की (Boycott Turkey) का ट्रेंड इंटरनेट पर तेजी से चल रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं अगर तुर्की और भारत के रिश्ते बिगड़ते हैं तो इसका असर आपके किचन (kitchen) पर भी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें-पाकिस्तान और तुर्किए का झंडा एक जैसा होते हुए भी है इतना अलग, जानें अंतर
2023-24 में भारत ने तुर्की (Turkey) को 6.65 बिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया था। भारत से कई सारी चीजें तुर्की जाती है। इस लिस्ट में चावल, मसाले, कपड़ा, चाय, कॉफी शामिल हैं। तुर्की में भारत से बड़ी मात्रा में बासमती चावल जाते हैं। तुर्की के लोग भारतीय बासमती चावल से बनी बिरयानी खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन अगर भारत-तुर्की (India-Turkey) के रिश्ते में दरार आई तो इसका असर बहुत-सी चीजों पर देखने को मिल सकता है। आइए जानें, तुर्की से रिश्ते बिगड़ने पर किचन की कौन-सी चीजें महंगी हो सकती हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत में हर साल 1 लाख 29 हजार 882 मीट्रिक टन सेब अकेले तुर्की से आता है। ऐसे में इन दोनों देशों के बिगड़ते रिश्ते का असर सेब के दामों पर भी नजर आ सकता है। भारत, तुर्की से सूखे मेवे और मसाले भी खरीदता है। ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच तनाव पैदा होता है, तो मसाले और मेवे महंगे हो सकते हैं। अगर आप चेरी खाने के शौकीन हैं और हर्बल टी पीते हैं, तो बता दें कि ये चीजें भी महंगी हो सकती हैं। ये दोनों ही चीजें भारत तुर्की से खरीदता है।

भारत में जैतून का तेल अब काफी ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है। बता दें कि जैतून का तेल भी भारत तुर्की से ही खरीदता है। जैतून का तेल पहले ही काफी महंगा आता है। ऐसे में रिश्ते बिगड़ने पर इसके दाम आसमान भी छू सकते हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में टर्किश डिशेज (Turkish dishes) जैसे कुनाफा और टर्किश कबाब काफी पॉपुलर हो चुके हैं। तुर्की (Turkey) से मंगाई जाने वाली इन डिशेज पर भी इस तनाव का असर दिख सकती है। इसके अलावा भारत में तुर्की से टर्किश चाय, फर्नीचर, कालीन, हाथ से बने सजावटी सामान, लिनन, सिल्क, मार्बल जैसी चीजों का आयात किया जाता है। ये सभी चीजें महंगी हो सकती हैं।
Tag: #nextindiatimes #BoycottTurkey #IndiaTurkeyrelationship