स्पोर्ट्स डेस्क। T20I में कभी-कभी गेंदबाजों का सामना बल्लेबाजों की तेज आक्रमकता से होता है। भारतीय टीम के कुछ गेंदबाजों ने टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन खर्च करने जैसी परिस्थिति का सामना किया है। आइए जानते हैं उन भारतीय गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाए हैं।
यह भी पढ़ें-ये हैं Asia Cup T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट
प्रसिद्ध कृष्णा:
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 नवंबर 2023 को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में चार ओवर में 68 रन लुटा दिए थे। इस पारी में उन्होंने कोई विकेट भी नहीं लिया और उनका इकॉनमी रेट तो 17.00 का था।
युजवेंद्र चहल:
21 फरवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में युजवेंद्र चहल को भी काफी मेहनत करनी पड़ी थी। अपने गेंदबाजी के चार ओवर में उन्होंने 64 रन खर्च कर दिए और कोई विकेट भी नहीं लिया। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 16.00 का रहा।
अर्शदीप सिंह:
2 अक्टूबर 2022 को गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 62 रन दिए थे और अपने टी20 करियर का सबसे मंहगा स्पेल डाला था, लेकिन इस दौरान उन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए।

जोगिंदर शर्मा:
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन खर्च करने के रिकॉर्ड में जोगिंदर शर्मा का नाम भी शामिल है। 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में उन्होंने चार ओवर में 57 रन दिए थे और कोई विकेट नहीं लिया। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 14.25 रहा।
दीपक चाहर:
6 दिसंबर 2019 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद में दीपक चाहर बहुत मंहगे साबित हुए थे। उन्होंने चार ओवर में 56 रन लुटा दिए थे, लेकिन उनके खाते में 1 विकेट भी आया था।
Tag: #nextindiatimes #AsiaCup2025 #T20I