7.8 C
Lucknow
Monday, January 12, 2026

Mahindra XUV 7XO के लिए बुकिंग कल से शुरू, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 700 को ऑफर किया जाता है। लेकिन अब इसको अपडेट करने के साथ ही महिंद्रा ने इसका नाम बदलकर Mahindra XUV 7XO कर दिया है। नए नाम और अपडेट के साथ नई एसयूवी के लॉन्‍च से पहले कल से बुकिंग को शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja ZX6R का नया वर्जन लांच, जानें कैसे हैं इसके फीचर्स

महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अभी तक Mahindra XUV 700 को ऑफर किया जाता है लेकिन जल्‍द ही निर्माता की ओर से अपडेट के साथ ही इस एसयूवी के नाम को बदलकर XUV 7XO कर दिया जाएगा। जिसके बाद इसे लॉन्‍च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक Mahindra XUV 7XO के लिए 21 हजार रुपये देकर बुकिंग करवाई जा सकती है।

निर्माता की ओर से एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, हरमन ऑडियो सिस्‍टम, ट्रिपल स्‍क्रीन सेटअप, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस, ईबीडी, छह एयरबैग, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, हरमन ऑडियो सिस्‍टम, ट्रिपल स्‍क्रीन सेटअप, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस, ईबीडी, छह एयरबैग, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा।

Mahindra XUV 7XO में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसमें दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें छह स्‍पीड मैनुअल और छह स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिल सकते हैं। महिंद्रा से मिली जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर पांच जनवरी 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #MahindraXUV700 #Mahindra

RELATED ARTICLE

close button