14 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

महाराष्ट्र में BJP का संकल्प पत्र जारी, किए गए ये चुनावी वादे

मुंबई। केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस दौरान महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राज्य भाजपा (BJP) प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’…CM योगी के बयान पर सपा ने लगाई होर्डिंग, गरमाई सियासत

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने का रोडमैप है। मैनिफेस्टो लॉन्चिंग के दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के संविधान लेकर चलने मामले में भी सवाल खड़े किए। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी जिस संविधान को लेकर चलते हैं वह कोरी है। उसके अंदर एक भी शब्द नहीं लिखे हैं।

संकल्प पत्र को जारी करने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि महाविकास अघाड़ी की राजनीति तुष्टिकरण वाली है। बनावटी मुद्दे लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। एमवीए की घोषणाएं सत्ता के लालच के लिए हैं। भाजपा (BJP) का घोषणा पत्र लोगों के उम्मीदों का संकल्प है। हमारा संकल्प पत्र पत्थर पर खिंची लकीर है। महाविकास अघाड़ी का चुनाव अभियान आपसी विरोध से घिरा है। कांग्रेस अपने वादों को पूरा नहीं करती है।

अमित शाह (Amit Shah) ने वादा किया है कि सिर्फ महाराष्ट्र (Maharashtra) में ही 50 लाख लखपति दीदीयां बनाई जाएंगी। पुणे, नागपुर, अहिल्याबाई नगर में देश की पहले एआई यूनिवर्सिटी बनाने का वादा भी शाह ने किया। बता दें बीजेपी (BJP) महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है।

Tag: #nextindiatimes #BJP #AmitShah #Maharashtra

RELATED ARTICLE

close button