27.8 C
Lucknow
Wednesday, April 23, 2025

मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव को BJP ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) की छोटी बहू Aparna Yadav को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। सपा संस्थापक मुलायम (Mulayam Singh) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोरखपुर की चारू चौधरी को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में BJP नेता पर दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

महिला कल्याण अनुभाग (Women’s Welfare Section) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आगरा की बबीता चौहान को अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के साथ ही गोरखपुर की चारू चौधरी को भी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस (Congress) की पोस्टर गर्ल लड़की हूं लड़ सकती हूं की डॉ. प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) को भी आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा 24 अन्य सदस्य भी बनाए गए हैं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने करीब ढाई साल बाद मुलायम सिंह (Mulayam Singh) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा में शामिल हुई थीं। उनके मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। अब लोकसभा चुनाव में BJP की हार और सपा की बड़ी सफलता के बाद अपर्णा को यह पद दिया गया है। गोरखपुर (Gorakhpur) की चारू चौधरी पूर्व मेयर मंजू चौधरी की बहू हैं। मंजू चौधरी पिछली बार महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी थीं।

उनके अलावा कई लोगों को महिला आयोग में सदस्य भी नामित किया गया है। इनमें मेरठ से हिमानी अग्रवाल, लखनऊ (Lucknow) से अंजू प्रजापति, कानपुर से पूनम द्विवेदी, कानपुर (Kanpur) से अनीता गुप्ता, बलिया से सुनीता श्रीवास्तव, झांसी से अनुपम सिंह लोधी, अलीगढ़ से मीना कुमारी, मिर्ज़ापुर से नीलम प्रभात, जौनपुर से गीता बिंद, लखीमपुर से सुजीता कुमारी, बरेली से पुष्पा पांडे, लखनऊ से प्रियंका मौर्य, प्रयागराज से गीता विश्वकर्मा।

Tag: #nextindiatimes #BJP #AparnaYadav #Lucknow

RELATED ARTICLE

close button