16 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा को तगड़ा झटका, TMC को मिल रही बड़ी जीत

कोलकाता। पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) की जंग दिलचस्प होती दिख रही है। मंगलवार को मतगणना के दौरान राज्य की 42 सीटों में से 32 पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) आगे चल रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा सिर्फ नौ सीटों पर आगे चल रही है। शेष एक सीट पर कांग्रेस (Congress) आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें-वोटिंग के बीच प. बंगाल में खूनी संघर्ष, TMC नेता की मौत पर गरमाई सियासत

मुर्शिदाबाद की बहरामपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने बढ़त बना रखी है। बशीरहाट (Basirhat) में तृणमूल (TMC) उम्मीदवार हाजी नूरुल इस्लाम 2 लाख 40 हजार 803 वोटों से आगे चल रहे हैं। दोपहर तक उन्हें 4 लाख 52 हजार 559 वोट मिल चुके हैं। इन रुझानों के बाद तृणमूल (TMC) कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। राज्य की चर्चित बशीरहाट सीट पर संदेशखाली (Sandeshkhali) आंदोलन का मुख्य चेहरा रेखा पात्रा (Rekha Patra) 2.5 लाख वोटों से पीछे चल रही हैं।

रेखा (Rekha Patra) को 2 लाख 11 हजार 756 वोट मिले हैं। अब उनकी जीत की संभावना फीकी पड़ रही है। रेखा पात्रा (Rekha Patra) ने कहा कि जो शुरुआत में जीतते हैं, अंत में हारते हैं। कई लोगों का मानना ​​है कि बशीरहाट (Basirhat) में रेखा और हाजी नुरुल के बीच वोटों के अंतर के कारण संभावना कम है। इस बीच संदेशखाली (Sandeshkhali) में भाजपा पार्टी कार्यालय (BJP party office) में आग लगा दी गई है, जिसके लिए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल (TMC) कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया गया है।

दमदम में सौगत रॉय 8184 वोटों से आगे चल रहे हैं, बारासात में तृणमूल (TMC) की काकली घोष दस्तीदार 39 हजार 880 वोटों से आगे चल रही हैं। बनगांव में निवर्तमान केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार (BJP candidate) शांतनु ठाकुर 5022 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुर्गापुर बर्दवान लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष पीछे चल रहे हैं और तामलुक से कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली भी पीछे चल रहे हैं। तृणमूल (TMC) उम्मीदवार देवांगशु भट्टाचार्य उनसे सात हजार वोटों से आगे हैं।

Tag: #nextindiatimes #TMC #BJP #westbengal

RELATED ARTICLE

close button