फिरोजाबाद। फिरोजाबाद (Firozabad) के थाना लाइनपार क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार सुबह मार्निंग वॉक (morning walk) पर निकले BJP नेता एवं पार्षद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल BJP पार्षद को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा (Agra) रेफर किया गया है। वहीं पुलिस को इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
यह भी पढ़ें-केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान पर BJP ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
जनपद के लाइनपार थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबर कालोनी निवासी अलीम भोला नगर निगम फिरोजाबाद (Firozabad) के वॉर्ड संख्या 48 से पार्षद होने के साथ ही स्थानीय भाजपा नेता भी है। वह मंगलवार सुबह मार्निंग वॉक (morning walk) पर निकले थे। जैसे ही वह लेबर कालोनी स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से BJP पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल घायल पार्षद को उपचार हेतु सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी (emergency) भिजवाया। जहां चिकित्सक ने BJP पार्षद की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा (Agra) रेफर कर दिया है।
घायल BJP पार्षद के बेटे आविद ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनके पिता पर मार्निंग वॉक पर जाते समय हमला हुआ है। दो गोली लगी हैं। जिसमें एक कमर तो दूसरी पैर में लगी है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला होने का आरोप लगाया है। ASP सिटी रवि शंकर प्रसाद और थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की है। इधर, घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता भी अस्पताल (hospital) पहुंच गए।
Tag: #nextindiatimes #BJP #Firozabad #Agra