31 C
Lucknow
Tuesday, October 22, 2024

‘भाजपा ने कराया बहराइच दंगा…’, तेजप्रताप के नामांकन में पहुंचे अखिलेश BJP पर बरसे

Print Friendly, PDF & Email

मैनपुरी। करहल (Karhal) विधाभनसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का नामांकन दाखिल कराए आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि बहराइच में BJP ने जानबूझकर दंगा कराया है।

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव के करीबी सांसद पर दर्ज हुआ केस, ये है पूरा मामला

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इन्हें पता था कि चुनाव आ गया है, जनता के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे सकते। ऐसे में राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा ने दंगा कराया। उन्होंने कि उप्र में सभी सीटों पर उपचुनाव भाजपा हारने जा रही है। करहल (Karhal) की जनता ने तो हमेशा समाजवादियों का साथ दिया है, इस बार भी सपा को यहां बड़ी जीत मिलने जा रही है।

पार्टी प्रत्याशी तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के साथ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नामांकन दाखिल कराने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे। नामांकन में पूरे सैफई कुनबे ने एकजुटता दिखाई। नामांकन के बाद पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता ने हर परिस्थिति में सपा का साथ दिया है। करहल में इस बार पहले से ज्यादा समर्थन किया है। BJP को तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा है। इस बार पीडीए की ताकत से भाजपा डरी हुई है।

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) ने कहा कि BJP की सरकार ने जितने फैसले किए हैं, उनसे सबसे ज्यादा भेदभाव-अन्या का शिकार पीडीए परिवार ही हुआ है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सपा ने जिस रफ्तार से विकास करना शुरू किया था, उसे BJP ने रोक दिया है। संविधान के सारे अधिकार भी अब तक जनता को नहीं मिले। भाजपा के लोग खुद को संस्थाओं से ऊपर समझते हैं। इनका जो सदस्यता अभियान चल रहा है, उसमें सदस्यता कम जमीनों पर कब्जे ज्यादा हो रहे हैं। इतना भ्रष्टाचार और लूट कभी नहीं हुई, जितनी अब हो रही है।

Tag: #nextindiatimes #BJP #AkhileshYadav #Karhal

RELATED ARTICLE

close button