22.7 C
Lucknow
Monday, February 23, 2026

भारत को बड़ी कामयाबी, दुश्मन के होश उड़ाने को तैयार मिसाइल ‘SMART’

डेस्क। भारत को आज समुंदर में बड़ी ताकत मिली है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने आज ओडिशा में बालासोर के तट पर सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल सिस्टम के भारतीय नौसेना में शामिल होने से समुद्र में दुश्मन की पनडुब्बियों (submarine) का खात्मा आसान हो जाएगा और भारत की समुद्री सीमाएँ और भी ज्यादा महफूज हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें-दिल्ली के 60 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए स्कूल

मिसाइल की मारक क्षमता 643 किमी है, यह 50 किलोग्राम ऊंचे विस्फोटक हथियार के साथ 20 किमी की रेंज का हल्का टॉरपीडो ले जाती है। इस मिसाइल में एक टॉरपीडो लगा होता है जो पानी के अंदर जाकर दुश्मन की पनडुब्बी (submarine) को तबाह कर देता है। इसे डीआरडीओ (DRDO) द्वारा ही डिजाइन और विकसित किया गया है। टॉरपीडो (SMART) एक सिगार के आकार का हथियार होता है, जिसे पनडुब्बी, युद्धक जहाज या लड़ाकू विमान से दागा जा सकता है।

इस टॉरपीडो (SMART) के सफल परीक्षण के बाद रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह मिसाइल सिस्टम भारतीय नौसेना (Indian Navy) की ताकत में काफी महत्वपूर्ण होगा। SMART से लैस होकर भारतीय नौसेना हिंद महासागर में अपनी पहुँच को और विस्तृत कर सकेगी और दुश्मन देशों की नापाक हरकतों पर लगाम लगा सकेगी।

पनडुब्बी रोधी युद्ध में यह मिसाइल सिस्टम टॉरपीडो (SMART) बेहद अहम है। यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। SMART मिसाइल को युद्धक जहाज के साथ ही तटीय इलाकों से भी लॉन्च किया जा सकता है। यह मिसाइल अपनी अधिकांश उड़ान कम ऊंचाई पर हवा में पूरी करती है और अपने लक्ष्य के नजदीक जाकर मिसाइल से टॉरपीडो रिलीज होकर पानी के भीतर लक्ष्य को भेद देगा।

Tag: #nextindiatimes #SMART #IndianNavy

RELATED ARTICLE

close button