33 C
Lucknow
Sunday, June 8, 2025

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई ‘वांटेड’ घोषित

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को वांटेड घोषित कर दिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस जल्द ही लॉरेंस (Lawrence Bishnoi) की हिरासत भी मांग सकती है।

यह भी पढ़ें-खुलासा: सलमान खान के लिए दोनों शूटरों ने बनाया था ये खतरनाक प्लान

दरअसल एक केस में गुजरात की साबरमती केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का नाम बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना मामले में सामने आया था। इस घटना के दो दिन बाद ही दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में भी आ गए थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विक्की गुप्ता और सागर पाल हैं। जानकारी मिली है कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के द्वारा दोनों आरोपियों को निर्देश मिल रहे थे।

इसके अलावा इस फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। इस मामले की जांच कर रही पुलिस (Mumbai Police) की अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी के साथ आपराधिक धमकी) और 201 (सबूतों को गायब करना या अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देना) को जोड़ा गया है।

बता दें कि फायरिंग की इस घटना के बाद भी कल अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन काल से धमकी मिली है। जिसमें कहा गया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का आदमी मुंबई आकर जल्द ही एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। इस धमकी के बारे में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कंट्रोल ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को जानकारी देकर सतर्क कर दिया है।

Tag: #nextindiatimes #LawrenceBishnoi #wanted

RELATED ARTICLE

close button