डेस्क। बॉलीवुड के गायक भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) की आज जयंती है। वह 8 सितंबर 1926 को असम के तिनसुकिया जिले में जन्मे। भूपेन हजारिका असम के एक गीतकार, संगीतकार, फिल्ममेकर और गायक थे। वह असमिया भाषा के लेखक और असम संगीत के अच्छे जानकार थे। हजारिका को संगीत विरासत में मिला। उनकी मां गायिका थीं।
यह भी पढ़ें-इस फेमस गायक ने घर से भागकर की थी शादी, लता मंगेशकर मानती थी भाई
Bhupen Hazarika ने 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना लिखा था और उसे गाया था। उन्होंने बारह वर्ष की आयु में असमिया भाषा की फिल्म ‘इंद्रमालती’ में काम किया। हजारिका की अपनी पत्नी से पहली मुलाकात भी कोलंबिया यूनिवर्सिटी में हुई थी जहां वो परफॉर्म करने गए थे. जी हां, उनकी प्रेमिका का नाम प्रियम्वदा पटेल था। जहां प्यार के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।1950 में भूपेन और प्रियम्वदा ने अमेरिका में ही शादी कर ली।

1952 में उनका बेटा तेज हजारिका पैदा हुआ; जिसके बाद 1953 में प्रियम्वदा और भूपेन भारत आने के बाद ज्यादा दिन साथ नहीं रहे और कुछ ही महीनों बाद पैसों की तंगी के चलते प्रियम्वदा ने भूपेन से अलग होने का फैसला लिया। प्रियम्वदा के जाने के बाद भूपेन पूरी तरह से अकेले हो गए थे, वो अपने जीवन में महज संगीत जानते थे जिसके बाद उसी को उन्होंने अपना साथी बनाया और जिंदगी को आगे लेकर बढ़ें।
Bhupen Hazarika ने जब फिल्मों के लिए काम करना शुरू किया तो उन्होंने ‘रुदाली’, ‘साज’, ‘गजगामिनी’ समेत कई बड़ी फिल्मों में अपने गीत दिए; जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। अपने पूरे जीवन में उन्होंने करीब 1 हजार गाने और 15 किताबें लिखीं। 2019 में उन्हें मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
Tag: #nextindiatimes #BhupenHazarika #Entertainment