17 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

सिद्धार्थनगर में भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन ने Siddharthnagar उपजिलाधिकारी कुनाल को ज्ञापन सौंपा भारतीय किसान यूनियन के उप जिला अध्यक्ष मो. मुनीफ खान ने छः सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। यह किसानों के कृषि के उपज के लिए यूरिया न मिलने, तय दाम से अधिक की वसूली एवं नकली दवा नकली बीज बिक्री के संबंध में दिया गया है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: मतदाता सूची मैपिंग में गड़बड़ी, कांग्रेस नेता ने SDM को दिया शिकायत पत्र

आपको बताते चलें कि शनिवार को किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन संगठन के पदाधिकारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ रजनीश दुबे एवं जिला महासचिव आनंद तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें किसानों को मिलने वाली खाद की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों की फसल खराब हो रही है।

जिला उपाध्यक्ष का बयान है कि धान की फसल की लागत को देखते हुए धान का समर्थन मूल्य कम से कम पांच हजार कुंटल निर्धारित किया जाये। जिससे मेहंगाई की मार झेल रहे किसानों को राहत मिल सके। स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों में लागू किया जाए। तमाम उधोगपति घरानों का कई लाख करोड़ रुपया कर्ज माफ किया जा चुका है। उसी तर्ज पर किसानों के कर्ज माफ हो। जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया आसान किया जाये।

देश में चल रहे एस.आई.आर.प्रक्रिया में उक्त बच्चियों के लिए कोई आप्शन नहीं है, जो नेपाल देश से बहु के रूप मे हमारे देश में विवाह करके लाई गई हैं। उन्हें एस.आई.आर.प्रक्रिया में कोई आप्शन जरूर दिया जाये। मांग नहीं मानी गई तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता डॉ रजनीश दुबे ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर प्रशासन को अतिशीघ्र उचित कार्यवाही करनी चाहिए।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Framers

RELATED ARTICLE

close button