33 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

Beats और Nike ने लांच किए नए ईयरबड्स, Apple के H2 चिप से है लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क। Beats और Nike ने स्पेशल-एडिशन Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स के लॉन्च की घोषणा की है। ये इस प्रोडक्ट लाइन पर दोनों ब्रांड्स के बीच पहला कोलेबोरेशन है। ये नया वेरिएंट स्टैंडर्ड Powerbeats Pro 2 पर बेस्ड है और इसमें डिजाइन और ब्रांडिंग में कुछ बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन वाले खास ईयरबड्स हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

वर्कआउट पर फोकस करने वाले इन ईयरबड्स में सिक्योर-फिट ईयरहुक्स, स्वेट और वाटर रेजिस्टेंस और फिटनेस ट्रैकिंग का सपोर्ट है। Beats ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि भारत में Powerbeats Pro 2 Nike स्पेशल एडिशन की कीमत 29,900 रुपये है और ये 20 मार्च से ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Nike Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स Bluetooth 5.3 को सपोर्ट करते हैं और Apple और Android दोनों डिवाइस के साथ कम्पैटिबल हैं।

इन ईयरबड्स में डुअल ब्रांडिंग दी गई है, जिसमें एक यूनिट पर Beats का ‘b’ लोगो और दूसरी यूनिट पर Nike का Swoosh लोगो बना है। ये ईयरबड्स Volt और मैट ब्लैक फिनिश में उपलब्ध हैं। चार्जिंग केस पर Volt स्प्लैश डिजाइन बना है और इसके अंदर Nike की ब्रांडिंग दी गई है। Nike का ये स्पेशल एडिशन Powerbeats Pro 2 के कोर फीचर्स को बरकरार रखता है। इसमें सिक्योर-फिट ईयरहुक्स, IPX4-रेटेड स्वेट एंड वाटर रेजिस्टेंस, साथ ही Active Noise Cancellation और Transparency मोड शामिल हैं।

Nike Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स में डुअल-एलिमेंट डायनामिक डायाफ्राम ट्रांसड्यूसर लगे हैं और ये Apple के H2 चिप पर चलते होते हैं। हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन, इन-ईयर डिटेक्शन और हार्ट-रेट मॉनिटरिंग के लिए ऑप्टिकल सेंसर और एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे मोशन सेंसर दिए गए हैं। ये ईयरबड्स Nike Run Club एप के साथ पहले से ही इंटीग्रेटेड आते हैं और बेहतर फिट के लिए कई साइज के ईयर टिप्स के साथ मिलते हैं।

Tag: #nextindiatimes #PowerbeatsPro2NikeSpecialEdition #Beats

RELATED ARTICLE

close button