35.3 C
Lucknow
Saturday, July 19, 2025

लॉन्च हुई धांसू स्पोर्ट बाइक RR300, Apache को देगी टक्कर

ऑटो डेस्क। Keeway मोटो ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर स्पोर्टबाइक RR300 का अडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 1.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है, जो एंट्री लेवल स्पोर्टबाइक सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक में से एक बन गई है।

यह भी पढ़ें-Honda City का जबरदस्त मॉडल लांच, स्पोर्ट लुक के साथ ये हैं कमाल के फीचर्स

इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इसमें K300 R से मिलता-जुलता आक्रामक लुक, बोमेरैंग-आकार के LED DRL, ट्विन LED हेडलैम्प्स और लाइटवेट शॉर्ट विंडस्क्रीन दी गई है। इसमें रेस-इनस्पायर्ड फ्रेम दिया गया है। इसके साथ ही सामने 110/70R17, पीछे 140/60R17 रबरयुक्त अलॉय व्हील्स और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, साथ में ड्यूल-चैनल ABS भी दिया गया है।

RR300 बाइक को तीन शानदार कलर White, Black, Red ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 292cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन, EFI, 4-वॉल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 27.5 HP की पावर और 25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें तेज और कंट्रोल्ड डाउनशिफ्टिंग के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स में स्लिपर क्लच दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 139 km/h है।

इसमें डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ट्रिप मीटर, rpm, गियर समेत और भी कई चीजों की जानकारी देखने के लिए मिलती है। RR300 में ड्यूल-चैनल ABS और ट्रैक-कंपटीबल हेंडलिंग भी दी गई है। ग्राहक अब Benelli और Keeway डीलरशिप पर बुकिंग कर सकते हैं और डिलीवरी जुलाई अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

Tag: #nextindiatimes #RR300 #automobile #KeewayMoto

RELATED ARTICLE

close button