41.1 C
Lucknow
Thursday, April 10, 2025

तबियत बिगड़ने के बाद आतिशी ने खत्म की भूख हड़ताल

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी (Atishi) ने 5 दिन बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (hunger strike) खत्म कर दी है। मंगलवार तड़के तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने बताया कि आतिशी (Atishi) का शुगर लेवल गिरकर 36 हो गया था।

यह भी पढ़ें-अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं आतिशी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

वह अभी भी एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एडमिट हैं। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए ये हड़ताल (hunger strike) खत्म कर दी गई। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने यह घोषणा की है। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर आतिशी (Atishi) भूख हड़ताल पर बैठी हुईं थी। केंद्र और हरियाणा (Haryana government) से पानी दिए जाने की मांग कर रहीं थी। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे और विपक्षी दलों के साथ संसद में भी दिल्ली के जल संकट का मुद्दा उठाएंगे।

संजय सिंह ने कहा, ‘आतिशी (Atishi) 5 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं। उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर उनसे हड़ताल (hunger strike) तोड़ने को कह रहे थे। कल रात से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनका शुगर लेवल 36 था। डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि उन्हें तुरंत भर्ती कराना होगा अन्यथा उनकी जान जा सकती है। उन्हें सुबह 3:30-4 बजे एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वह अभी भी आईसीयू में हैं। हम दिल्ली का पानी छोड़ने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिख रहे हैं। आतिशी (Atishi) की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म की जा रही है, लेकिन हम संसद में अपनी आवाज उठाएंगे।’

बता दें कि राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से पीने के पानी का संकट है। दिल्ली के कई इलाको में समय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। दिल्ली सरकार की ओर से जो पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। वह भी कम पड़ जा रहे हैं। आतिशी (Atishi) ने हरियाणा सरकार (Haryana government) से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने की मांग की थी। इसको लेकर वह भूख हड़ताल कर रही थीं।

Tag: #nextindiatimes #Atishi #hungerstrike

RELATED ARTICLE

close button