एंटरटेनमेंट डेस्क। कुछ साल पहले सिंगर-म्यूजिक कम्पोजर हिमेश रेशमिया ने एक बयान में दिवंगत संगीतकार आरडी बर्मन को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि बर्मन साहब भी नाक से गाते थे। इस बयान से आशा भोसले (Asha Bhosle) बेहद नाराज हो गईं। यह घटना आज भी संगीत जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें –आशा भोसले ने इस फिल्म में की थी शानदार एक्टिंग, अभिनय देख रो पड़े थे लोग
दरअसल हिमेश रेशमिया अक्सर अपनी नाक से गाने के लिए आलोचना का शिकार भी होते थे। संगीत के जानकार इस तरह से गाना गाने को गलत मानते हैं। इन आलोचनाओं से खुद को डिफेंड करने के लिए हिमेश ने एक इंटरव्यू में संगीत के जादूगर आर.डी. बर्मन का नाम ले लिया।2006 में हिमेश ने खुद का बचाव करते हुए कहा था कि लेजेंडरी संगीतकार आर.डी. बर्मन भी नाक से गाते थे। इस बयान से आशा भोसले नाराज हो गई थी।

आशा ताई ने कहा था, ‘अगर कोई कहता है कि बर्मन साहब नाक से गाते थे, तो उन्हें थप्पड़ लगना चाहिए।’ उन्होंने साफ कर दिया था कि महान संगीतकारों की तुलना किसी भी ऐसे व्यक्ति से करना, जिसकी गायकी पर खुद सवाल हों, सरासर गलत और अपमानजनक है।बाद में हिमेश ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी थी और कहा था कि उनका इरादा कभी बर्मन साहब का अपमान करना नहीं था।
हालांकि हिमेश रेशमिया ने इन टिप्पणियों को दरकिनार करते हुए अपने करियर पर ध्यान दिया। उनके गाने आज भी लोगों को बहुत पसंद आते हैं। वहीं उनकी सिंगिंग स्टाइल को लोग आज फॉलो करते हैं। हालांकि आज भले ही हिमेश रेशमिया हिट हों और अपनी अलग पहचान के लिए वो जाने जाते हों, मगर शुरुआत के दिनों में उन्हें बहुत ट्रोलिंग से गुजरना पड़ा था।
Tag: #nextindiatimes #AshaBhosle #Entertainment




