एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन से उनके चाहने वाले दुखी हैं। 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया। उन्होंने 12000 से ज्यादा गाने अलग-अलग भाषाओं में गाए हैं और उनकी तूती विदेशों में भी बोलती है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा ताई ने एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने पर्दे पर इतना भावुक रोल प्ले किया था कि दर्शक रोने के लिए मजबूर हो गए थे।
यह भी पढ़ें-भागकर की शादी, घरेलू हिंसा की हुईं शिकार; पढ़ें आशा भोसले की अनसुनी कहानी
आशा भोसले ने 2013 की फिल्म ‘माई’ (Mai) में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म ‘माई’ (2013) में मुख्य भूमिका निभाई।इस फिल्म में आशा ताई की एक्टिंग को खूब सराहा गया। ‘माई’ एक हिंदी फैमिली ड्रामा फिल्म है, इसमें आशा ताई ने अल्जाइमर से पीड़ित एक 65 साल की विधवा का किरदार निभाया है, जिसे उसके बेटे ने छोड़ दिया है। उसकी सबसे बड़ी बेटी (पद्मिनी कोल्हापुरे) परिवार के विरोध के बावजूद उसे अपने साथ रख लेती है।

यह फिल्म उन माता-पिता के भावनात्मक संघर्षों पर केंद्रित है, जिन्हें उनके बच्चों ने छोड़ दिया है। खास बात यह थी आशा भोसले (Asha Bhosle) ने फिल्म के किसी भी इमोशनल सीन के लिए रोने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया था। उनकी आंखों में खुद-ब-खुद आंसू आ जाते थे।
आशा भोसले को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा संगीत के इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में मान्यता मिली थी। सात दशकों तक चले अपने करियर में, जिसमें कई भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने शामिल हैं, वे अपनी जबरदस्त बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर थीं। उन्होंने दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता।
Tag: #nextindiatimes #AshaBhosle #Entertainment




