22 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

अर्जुन तेंदुलकर या मंगेतर सानिया, जानें कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। सानिया, व्यवसायी रवि घई की पोती हैं, जिनके परिवार का मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड है। आईये जानते हैं इस होने वाले कपल की क्या है एजुकेशन?

यह भी पढ़ें-कौन है सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक, अरबपति परिवार से है ताल्लुक

सानिया चंडोक ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से पूरी की। यह मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक माना जाता है। इसके बाद की पढ़ाई के लिए वह विदेश चली गईं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उन्होंने हायर एजुकेशन हासिल की। उन्होंने 2020 में बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। इसके साथ ही सानिया को विश्वव्यापी पशु चिकित्सा सेवा से पशु चिकित्सा तकनीशियन के रूप में सर्टिफाइड हैं। उन्होंने ABC प्रोग्राम भी पूरा किया है।

सानिया चंडोक ने पेट सैलून मिस्टर पॉज की स्थापना की। वह कंपनी की सीईओ भी हैं। उन्होंने 2022 में इस बिजनेस की शुरुआत की थी। मुंबई में इसके दो आउटलेट हैं और यह पालतू जानवरों के लिए ग्रूमिंग सेवाएं देता है। इसमें कोरियाई माइक्रोबबल बाथ और सीओ टू जापानी हाइड्रोथेरेपी जैसे विशेष ट्रीटमेंट शामिल हैं।

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर के रूप में घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वे मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। शिक्षा की बात करें तो अर्जुन ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। खेल की शुरुआत Arjun Tendulkar ने काफी कम उम्र में कर दी थी। 22 जनवरी 2010 को पुणे में अंडर-13 टूर्नामेंट में उन्होंने डेब्यू किया था।

Tag: #nextindiatimes #ArjunTendulkar #SaniaChandok

RELATED ARTICLE

close button