29 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

मेष राशि के धन वैभव में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष: मेष राशि के लोगों के लिए आय में वृद्धि का दिन है और आपको हर कार्य में सफलता मिलने से हर्ष होगा। शाम को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में विशेष सम्‍मान की प्राप्ति होगी और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। शाम को दोस्‍तों के साथ वक्‍त बिताएंगे और किसी पार्टी को एंजॉय करेंगे। फालतू खर्च से बचें और अपने काम पर फोकस करें।

वृषभ :वृष राशि के लोगों को आज सम्‍मान की प्राप्ति होगी और योजनाएं सफल होंगी। देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके लिए स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के बाद के हिस्‍से में आपकी तरक्‍की होगी और आपके कार्य सफल होने से आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा और सभी लोग आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन :आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि में हो रहा है जो आपके लिए लाभप्रद होगा। आपको आज दिन भर कारोबार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप आज भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लें किसी बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। वैसे आज आपके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना होगी। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लव लाइफ के मामले में आपको आज संभलकर चलना होगा, व्यस्तता या अन्य कारणों से प्रेमी से दूरी का अहसास हो सकता है।

कर्क :कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के प्रति भी गंभीर और सजग रहना होगा। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर भी आज दिख सकता है। वैसे आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आज आप कोई नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो उसकी खरीद-फरोख्त के पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें, अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी हो सकता है। नौकरी में आज आपको अपने किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान दिए बिना आगे बढ़ना होगा। अधिकारी वर्ग की ओर से टारगेट का तनाव मिल सकता है। अचानक खर्च से भी आप आज परेशान हो सकते हैं।

सिंह :आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर संबंधी विषयों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। सितारे यह भी कहते हैं कि, आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापारियों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, अथवा किसी तकनीकी समस्या का इनको सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने भाई और दोस्तों के साथ काम करने के कुछ नए मौके मिलेंगे और इसका आपको फायदा भी मिलेगा।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को आर्थिक मामले में सावधानी रखने की सलाह है और बेहतर होगा कि दूसरों की बातों पर अधिक ध्‍यान देने की बजाए अपने काम पर फोकस करें। आपके घर में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य पूर्ण करें। हर मामले में फैसला आपके हित में आएगा। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें।

तुला: तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन इनका आनंद उत्सव में बीतेगा। माता पिता की ओर से आपको खुशी मिलेगी। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा का भी आज शुभ संयोग बना हुआ है। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। तुला राशि के जातक आज घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे और इन पर इनका धन भी खर्च होगा।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिेलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी।

धनु: आज धनु राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने का भी योग है। आपकी राशि से छठे भाव में उच्च के चंद्रा आपको विरोधियों पर जीत प्रदान कर रहे हैं। जो लोग बीमार चल रह हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रय़ास कर रहे हैं तो आपको आज इस संदर्भ में शुभ सूजना मिल सकती है। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि आपका भाइयों के साथ कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है।

मकर :आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह है कि आज दूसरों के मामलों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो इसमें आपको आज सावधानी से चलना होगा नहीं तो मामला अटक सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज शाम के समय आपके घर पर मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, कफ और जुकाम की शिकायत हो सकती है।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज बुधवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज इनको किसी मूल्यवान वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के एक से अधिक स्रोत प्राप्त होंगे जिससे आर्थिक स्थिति इनकी बेहतर होगी। अगर आज आप बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो इसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज मन मुताबिक काम मिलेगा, जिससे वे खुश रहेंगे। शाम का समय आपका मनोरंजक और आनंददायक बीतेगा। लेकिन अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन की जांच जरूर करवा लें।

मीन:आज का दिन मीन राशि के लिए सुख साधनों पर खर्च करने वाला रहेगा। साथ ही आज संतान पक्ष से संबंधित कुछ समस्याओं को सुलझाने पर भी आपको समय खर्च करना होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में आपको माता से सुख और लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी का साथ सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ आज हसीन पलों का आनंद ले सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई खास उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button