27.4 C
Lucknow
Monday, July 28, 2025

सिद्धार्थनगर में मिली प्राचीन पार्वती प्रतिमा, दर्शन के लिए लगा लोगों का तांता

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भवानीगंज अंतर्गत देईपार गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे को रोड के किनारे खाई में कई सौ वर्ष पुरानी प्राचीन प्रतिमा (idol) मिली है। एक ग्रामीण ने प्रतिमा (idol) को अपने घर लाकर पूजा-पाठ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में नेपाल से सटे इलाकों में अवैध खाद तस्करी जारी, वीडियो वायरल

फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोग कयास लगाने में जुटे हुए हैं। देईपार निवासी सुखराम ने बताया गांव के उत्तर व पश्चिम कोने पर रोड के किनारे खाई में पत्थर का पार्वती जी का मूर्ति मिली हैं जो कई सौ वर्ष पुरानी है। प्राचीन प्रतिमा मिलने से ग्रामीणों में आस्था का केंद्र बन गया है। सुखराम ने प्रतिमा (idol) को घर लाकर बकायदा पूजा-पाठ शुरू कर दी है। प्रतिमा को देखने और दर्शन-पूजन के लिए ग्रामीण भी जुट रहे हैं।

क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि प्रतिमा प्राचीन काल की है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में करीब 560 वर्ष पूर्व मुग़लकाल में महेश्वर नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया था। उक्त गांव लोगों द्वारा बताया गया यहां पर स्थित महेश्वर नाथ मंदिर का बड़ा ही महत्व है। यहां कार्तिक पूर्णिमा व महाशिवरात्रि को मेला लगता है और दूर दराज से श्रद्धालु अपनी मनौती पूरा करने, मुंडन संस्कार करने आते हैं।

प्राचीन प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग विभिन्न कयास लगा रहे हैं। प्राचीन प्रतिमा (idol) की खोज से क्षेत्र के लोगों में कौतूहल और उत्साह का माहौल है। इस घटना ने स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर नया प्रकाश डाला है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #idol #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE

close button