टेक्नोलॉजी डेस्क। बढ़ती गर्मी और हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान लोगों के लिए Solar Air Conditioner स्मार्ट विकल्प बनकर सामने आ रहा है। यह ऐसा एसी है जो सामान्य बिजली के बजाय सूरज की रोशनी से मिलने वाली ऊर्जा पर चलता है। यानी अब ठंडक पाने के लिए जेब पर ज्यादा बोझ डालने की जरूरत नहीं पड़ती।
यह भी पढ़ें-अब कम खर्च में मिलेगी गर्मी से राहत, Cellecor ने लॉन्च किए नए AC-कूलर
Solar AC का सबसे बड़ा फायदा इसकी कम लागत वाली कूलिंग है। दिन के समय यह सीधे सोलर एनर्जी से चलता है जिससे बिजली की खपत काफी कम हो जाती है। कई मामलों में तो बिल लगभग ना के बराबर रह जाता है। अगर सिस्टम में बैटरी या ग्रिड कनेक्शन भी जुड़ा हो तो पूरे दिन और रात आराम से कूलिंग मिलती रहती है।

इस तरह के एसी का काम करने का तरीका पारंपरिक एसी जैसा ही होता है फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें बिजली का स्रोत बदल जाता है।छत पर लगाए गए सोलर पैनल सूरज की किरणों को पकड़कर उन्हें बिजली में बदलते हैं। यह बिजली पहले DC फॉर्म में बनती है जिसे इन्वर्टर की मदद से AC में बदला जाता है और फिर एसी को चलाया जाता है। कुछ सिस्टम ऐसे भी होते हैं जिनमें बैटरी जुड़ी होती है ताकि रात के समय या कम धूप में भी एसी चल सके।
हालांकि इसके फायदे काफी हैं लेकिन शुरुआत में इसे लगवाने का खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है। सोलर पैनल, इन्वर्टर और बैटरी जैसी चीजों पर निवेश करना पड़ता है। बेहतर प्रदर्शन के लिए पर्याप्त धूप भी जरूरी होती है वरना इसकी क्षमता प्रभावित हो सकती है। यह तकनीक वहां कारगर है जहां बिजली की कटौती ज्यादा होती है या बिल बहुत अधिक आता है।
Tag: #nextindiatimes #SolarAC #Technology




