डेस्क। आमतौर पर दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां यही पानी जेब पर भारी पड़ जाता है, जबकि Alcohol बेहद सस्ते दामों में आसानी से मिल जाती है। कई जगहों पर होटल अपने मेहमानों को मुफ्त बीयर तक परोसते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है चलिए जानते हैं?
यह भी पढ़ें-किस देश के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब, जानें भारत किस नंबर पर
दुनिया के कुछ हिस्सों में बीयर पानी से सस्ती होना सुनने में अजीब लगता है। खासकर वियतनाम जैसे देशों में बीयर स्थानीय स्तर पर बनाई जाती है, जिस पर टैक्स बेहद कम होता है। वहीं पीने का पानी बोतलबंद रूप में बिकता है, जिसमें शुद्धिकरण, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट और ब्रांडिंग की लागत जुड़ी होती है। यही वजह है कि कई जगह 500 मिलीलीटर पानी की कीमत बीयर से ज्यादा हो जाती है।
वियतनाम में मिलने वाली ‘बिया होई’ को दुनिया की सबसे सस्ती बीयर माना जाता है। स्थानीय बाजारों और स्ट्रीट कॉर्नर पर यह बीयर 18 से 35 रुपये में आसानी से मिल जाती है। खास बात यह है कि बियर रोज ताजा बनाई जाती है और इसमें अल्कोहल की मात्रा भी कम होती है।

इसके मुकाबले बोतलबंद पानी की कीमत कई जगह 80 से 100 रुपये तक पहुंच जाती है, जो पर्यटकों को हैरान कर देती है। एशिया, यूरोप और कैरेबियन के कई देशों में होटल और रिसॉर्ट अपने मेहमानों को फ्री बीयर ऑफर करते हैं। जापान की कुछ होटल चेन शाम के समय एक घंटे तक अनलिमिटेड बीयर सर्व करती हैं। जर्मनी और चेक रिपब्लिक में बीयर को सांस्कृतिक विरासत माना जाता है, इसलिए कई होटल चेक-इन के दौरान वेलकम ड्रिंक के रूप में बीयर देते हैं। महंगे कमरों में तो व्हिस्की, रम और वोदका जैसी शराब भी बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होती है।
Tag: #nextindiatimes #Alcohol #Lifestyle




