13 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

इस हसीना से होने वाली थी अक्षय खन्ना की शादी, अफेयर की रही है लंबी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क। Akshaye Khanna को उनकी काबिलियत और स्क्रीन प्रीजेंस के लिए जाना जाता है। हालांकि वह दिग्गज विनोद खन्ना के बेटे हैं, फिर भी अक्षय ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका सफर 1997 में ‘हिमालय पुत्र’ से शुरू हुआ और उसी साल जे.पी. दत्ता की ‘बॉर्डर’ में उनके प्रशंसनीय अभिनय ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

यह भी पढ़ें-‘धुरंधर’ से पहले इन मूवीज में विलेन बन छा चुके हैं अक्षय खन्ना, बड़े-बड़े हीरो हो गए साइड

उनकी इस प्रोफेशन जर्नी से तो कई लोग वाकिफ हैं लेकिन अक्षय के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। कई खबरों में उन्हें अभिनेत्री तारा शर्मा और रिया सेन के साथ रोमांटिक रिलेशन में जोड़ा गया। बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ने एक पुराने इंटरव्यू में यह खुलासा करके सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने कहा था कि वो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता को डेट करना चाहते थे।

एक समय अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर के बीच गहरा प्यार था और दोनों शादी करने वाले थे। अजय देवगन से अलग होने के बाद करिश्मा अक्षय के करीब आ गईं थी और उनमें सुकून उन्हें सुकून मिला। उनका रिश्ता जल्द ही रोमांटिक हो गया और रणधीर कपूर ने भी उनके रिश्ते का समर्थन किया, यहां तक कि विनोद खन्ना से उनका रिश्ता तय करने की बात कही।

हालांकि करिश्मा की मां बबीता ने बीच में आकर शादी का विरोध किया और हालात बदल दिए। उनका मानना था कि उनकी बेटी का करियर इस समय एक अहम मोड़ पर है। अक्षय अपने निजी स्वभाव के कारण करिश्मा के साथ अपने रिश्ते या ब्रेकअप के बारे में कभी बात नहीं करते और अपनी जिंदगी के इस चैप्टर को लोगों की नजरों से दूर रखना चाहते थे।

Tag: #nextindiatimes #AkshayeKhanna #Dhurandhar

RELATED ARTICLE

close button