27 C
Lucknow
Monday, July 8, 2024

अखिलेश का नया दांव, बदायूं से चाचा शिवपाल को उतारा मैदान में, आई प्रतिक्रिया

Print Friendly, PDF & Email

बदायूं। सपा के गढ़ में छिटकते मुस्लिम-यादव गठजोड़ को मजबूत करने के लिए पार्टी ने यहां से दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को हटाकर चाचा शिवपाल के रूप में तुरुप का इक्का फेंक दिया है। धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को आजमगढ़ का प्रभारी बनाया गया है, उम्मीद की जा रही है कि वहीं से इन्हें पार्टी चुनाव मैदान में उतार सकती है। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के आने से अब जिले में चुनावी मुकाबला रोचक होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें-RLD-BJP गठबंधन की अटकलों के बीच डिंपल-अखिलेश ने कही ये बात…

देर रात मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव (Dimple Yadav), चाचा शिवपाल के साथ इटावा सफारी (Etawah Safari) के पास बन रहे केदारेश्वर मंदिर में पहुंची। जहां पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि पार्टी ने जो टिकट देने का निर्णय लिया है। उसका स्वागत करते हैं। हम लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे। आजमगढ़ (Azamgarh) से जल्द ही प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। राहुल गांधी के यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने के सवाल उन्होंने कहा कि अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है।

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के सवाल पर Shivpal Singh Yadav ने कहा कि उनके विवेक की बात है उनकी नाराजगी का मुझे पता ही नहीं चला। उन्होंने कई बार ऐसे निर्णय लिए हैं , उनका यह कोई नया निर्णय तो नहीं है। लोकदल से शुरुआत की थी सभी जगह घूम आये हैं। राजा भैया (Raja Bhaiya) के सवाल पर कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है।

बता दें सपा (SP) ने मंगलवार को जिन पांच टिकटों की घोषणा की उसमें अल्पसंख्यक, लोधी, मुस्लिम, यादव व वैश्य समाज के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ (Azamgarh) व कन्नौज का प्रभारी बनाया गया है। इसमें किसी एक सीट पर अखिलेश यादव लड़ेंगे व दूसरी सीट पर धर्मेंद्र चुनाव लड़ सकते हैं। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के चुनाव मैदान में उतरने से अब सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा (BJP) के सामने भी चुनौती बढ़ गई है। निश्चित रूप से अब इस सीट पर चुनावी मुकाबला कांटे का होता दिखने लगा है।

Tag: #nextindiatimes #ShivpalYadav #SP #akhileshyadav

RELATED ARTICLE