प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार दोपहर प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचे। वह बमरौली एयरपोर्ट से सीधे संगम की ओर बढ़ गए। उनके साथ उनके पुत्र अर्जुन यादव भी मौजूद रहे। संगम (Maha Kumbh) में सपा प्रमुख ने बेटे संग डुबकी लगाई इसके बाद वह सीधे सेक्टर 16 की ओर बढ़ गए। वहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते हुए आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़ें-हुलिया बदलकर महाकुंभ पहुंचे रेमो डिसूजा, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ पुत्र अर्जुन यादव व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी थे। जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, सचिन श्रीवास्तव, आरएन श्रीवास्तव, बच्चा यादव, ओपी पाल, तारिक सईद अज्जू, अब्दुल सलमान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

उन्होंने सभी से यहीं पर रुकने की बात कहते हुए महाकुंभ (Maha Kumbh) मेला के लिए रवाना हो गए। वह सीधे अरैल घाट पहुंचे। पुत्र अर्जुन के साथ संगम में स्नान किया और फिर सेक्टर 16 की ओर बढ़ गए। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाया। मौजूद मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश यादव, कृष्णमूर्ति यादव, बब्बन दुबे, संतोष यादव, नाटे चौधरी आदि से वार्ता की।
बता दें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) महाकुंभ (Maha Kumbh) की व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रहे थे। उन्होंने भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था। कहा था- जो व्यवस्था की जानी चाहिए, उसका 20 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ। जब मां गंगा बुलाएंगी, तब संगम जाएंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ में कहा था कि कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है। कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं।
Tag: #nextindiatimes #AkhileshYadav #MahaKumbh