27 C
Lucknow
Monday, July 8, 2024

स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी पर अखिलेश यादव ने दी ये प्रतिक्रिया…

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा के करीब आने से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) के साथ गठबंधन को लेकर अभी कई दौर की बातचीत हो चुकी है। कई सूची उधर से आईं, सूची इधर से भी गई। जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) उनकी न्यायिक यात्रा में शामिल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-अखिलेश को बड़ा झटका देकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाई नई पार्टी, रखा ये नाम

उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की दूसरी पार्टी बनाने की चर्चाओं पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि किसी के मन में क्या है ? यह कौन सी मशीन बताएगी ? लाभ लेकर तो सब चले जाते हैं। आचार्य नरेंद्र देव की समाधि स्थल पर उनको श्रद्धांजलि देने के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लगभग 60 लाख नौजवानों ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी है। जो सुनने में मिल रहा है कि पेपर लीक हुआ है। हर परीक्षार्थी के घर से पांच लोग जुड़े हैं। जो लोग कह रहे हैं कि परीक्षा (examination) कड़ी सुरक्षा में हुई है, यह ढाई करोड़ परिवारों के साथ धोखा है।

आचार्य नरेंद्र देव (Acharya Narendra Dev) ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। समाजवादियों को उनके जीवन से बहुत कुछ सीखना है। प्रदेश और देश की जितनी भी समस्याएं हैं, चाहे सामाजिक, आर्थिक समस्या हो या और कोई सभी का समाधान समाजवादी सोच और समाजवादी विचारधारा से निकल सकता है। स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा लाभ लेकर तो सभी चले जाते हैं।

आगे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि वर्ष 2024 संविधान को बचाने का चुनाव है, इस देश के भविष्य को बचाने का चुनाव है। गंगा जमुनी तहजीब को बचाने का चुनाव (election) है। समाजवादी लोगों की जिम्मेदारी बड़ी है क्योंकि भाजपा से सबसे ज्यादा धोखा गरीबों को दिया है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (ground breaking ceremony) आज से छह महीने पहले क्यों नहीं हुई ?

Tag: #nextindiatimes #AkhileshYadav #SwamiPrasadMaurya #SP

RELATED ARTICLE