28 C
Lucknow
Friday, July 5, 2024

संसदीय दल के नेता चुने गए अखिलेश यादव, यूपी की ये सीट छोड़ेंगे सपा मुखिया

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है। पार्टी सांसदों की बैठक में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को संसदीय दल का नेता चुना गया है। उधर कन्नौज (Kannauj) से सांसद का चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपनी विधानसभा करहल को छोड़ने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें-‘अहंकार और घमंड की वजह से हुई भाजपा की हार’- बोले शिवपाल यादव

इसकी घोषणा उन्होंने सांसदों से मीटिंग के बाद शनिवार को लखनऊ में की। यानी, अब अखिलेश (Akhilesh Yadav) दिल्ली की राजनीति करेंगे। शनिवार को अखिलेश यादव के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज (Kannauj) से सांसद बनने के बाद करहल विधानसभा सीट छोड़ने जा रहे हैं।

बता दें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को 66 हजार वोटों के अंतर से हराकर विधायक (MLA) बने थे। उनके सीट छोड़ने के बाद सीट पर उपचुनाव की घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है। सपा की टिकट के दावेदारों की दौड़ में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव का नाम सबसे आगे है। तेज प्रताप यादव को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस लोकसभा चुनाव में कन्नौज (Kannauj) सीट से प्रत्याशी बनाया था। बाद में कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर उन्होंने तेज प्रताप को हटाकर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) को समाजवादी पार्टी संसदीय दल का नेता चुना गया है। अब वो विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दिल्ली का रुख कर रहे हैं तो उत्तर प्रदेश विधानसभा में उनकी जगह कौन लेगा। आपको बता दें कि यूपी में अखिलेश अपने चाचा के कंधों पर बड़ा जिम्मा सौंप सकते हैं। बताया ये जा रहा है कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #AkhileshYadav #SP

RELATED ARTICLE