39.3 C
Lucknow
Friday, April 18, 2025

भाई के लिए अखिलेश यादव ने मांगा वोट, वैक्सीन को लेकर कह दी बड़ी बात

बदायूं। बदायूं (Badaun) के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव (Aditya Yadav) के समर्थन में विशाल जनसभा की। यहां उन्होंने कहा कि ये वो क्षेत्र है जहां पर समाजवादियों को ताकत मिलती है। गुन्नौर के बाद अगर सबसे बड़ी जीत कहीं होने जा रही है तो सहसवान विधानसभा क्षेत्र में होने जा रही है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया ओछी बातें करने का आरोप

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि देखने वाली बात होगी कि सहसवान के लोग ज्यादा मतों से जिताएंगे या फिर जसवंतनगर के लोग। बदायूं (Badaun) की जनता ने इतना प्यार दिया है कि अब चाचा सहसवान के होकर रह जाएंगे। उन्होंने भावनात्मक अपील कर वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। उन्होंने आदित्य यादव (Aditya Yadav) को अपने गोद में खिलाने की बात कही।

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जो लोग कहते थे कि आय दोगुनी कर देंगे, वो लोग किसानों की जमीन छीन लेना चाहते थे। वही लोग तीन काले कानून लाए थे। किसानों के आंदोलन के चलते कानून वापस लेने पड़े थे लेकिन अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। यह वही लोग हैं जो एमएसपी की गारंटी नहीं दे रहे हैं। सरकार बनने के बाद एमएसपी का कानून हक दिलाएंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कोविड वैक्सीन को लेकर भी भाजपा पर सियासी वार किए। कहा कि इस सरकार से सिर्फ संविधान को ही नहीं, हमारी आपकी जान को भी खतरा है।

लोकसभा चुनाव में बदायूं (Badaun) से इस बार 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आदित्य यादव (Aditya Yadav) का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के दुर्विजय सिंह शाक्य और बहुजन समाज पार्टी के मुस्लिम खां से हो रहा हैं। आदित्य के पक्ष में माहौल बनाने में शिवपाल यादव चुनावी मैदान में डटे हैं। इसी सिलसिले में आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे।

Tag: #nextindiatimes #Badaun #AkhileshYadav

RELATED ARTICLE

close button