33.6 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

डिंपल के खिलाफ उम्मीदवार बदलने पर BSP पर भड़के अखिलेश यादव

सैफई। मैनपुरी लोकसभा सीट पर बसपा (BSP) की ओर से प्रत्याशी बदले जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कहने पर बसपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया। इस सीट पर पहले गुलशन शाक्य बसपा प्रत्याशी थे। अब शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-डिंपल यादव के खिलाफ BSP ने बदला प्रत्याशी, अब उतारा यादव कैंडिडेट

बता दें डिंपल (Dimple Yadav) ने नामांकन से पहले की पूजा-अर्चना डिंपल यादव (Dimple Yadav) अपने पति अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की समाधि स्थल पर पहुंची और वहां पर पुष्प अर्पित किए। नामांकन के लिए रवाना होने से पूर्व उन्होंने आवास पर कन्या भोज कराया। गांव के देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सभी लोग मैनपुरी के लिए रवाना हुए।

डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंची और वहां पर पुष्प अर्पित किए। नामांकन के लिए रवाना होने से पूर्व उन्होंने आवास पर कन्या भोज कराया। गांव के देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) भी थे।

नामांकन के बाद पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ये ताली-थाली वाले लोग गारंटी की घंटी बजा रहे हैं। यह गारंटी नहीं है, ताली-थाली वाली आवाज है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा (BJP) वालों की हर बात और वादे झूठे हैं। भाजपा (BJP) ने इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा वसूली की है। इसी कारण महंगाई बढ़ी है। सरकारी आंकड़े और कई सर्वे से पता चला है कि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इस कारण युवा आत्महत्या कर रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #BJP #AkhileshYadav #bsp

RELATED ARTICLE

close button