19 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

मूड के हिसाब से बदलता है ऐश्वर्या राय की आंखों का रंग, डायरेक्टर हो गए थे दंग

एंटरटेनमेंट डेस्क। मिस वर्ल्ड रह चुकीं Aishwarya Rai की ब्यूटी के आगे बड़ी-बड़ी हीरोइनें भी फेल हो जाती हैं। वह जब से सिनेमा में आई हैं, तब से वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि खूबसूरती से हर किसी का दिल चुरा रही हैं, खासकर उनकी अट्रैक्टिव आंखें। ऐश्वर्या राय की आंखें उनकी सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं।

यह भी पढ़ें-कभी पानी की बोतल बेचता था ये एक्टर, अब इस फिल्म से दुनिया में बजाया डंका

ऐश्वर्या जब पहली बार एक ऐड में आई थीं तो लोग उनकी खूबसूरत आंखों के कायल हो गए थे। ऐश्वर्या राय की आंखों का रंग ग्रीन और ब्लू का मिक्स्चर बताया जाता है। आपको शायद ही मालूम होगा कि उनके मूड के हिसाब से यह रंग बदलता रहता है। यह हम नहीं, बल्कि उस डायरेक्टर का कहना है जो ऐश्वर्या के साथ काम कर चुके हैं।

डायरेक्टर प्रह्लाद कक्कड़ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देख वह मंत्रमुग्ध हो गए थे। उन्होंने कहा था- “मैं किसी से भी संतुष्ट नहीं था। उनमें वो बात नहीं थी। मैं किसी एक्स्ट्रा स्पेशल इंसान की तलाश में था। ऐसा चेहरा जो चार सेकंड में पूरी दुनिया को रोक दे और फिर कुछ लड़कियों ने उन्हें ढूंढा, उनके कंधे पर झोला लटका हुआ था, फटी हुई जींस पहनी थी और बाल बिखरे हुए थे।”

प्रह्लाद कक्कड़ ने ही रिवील किया था कि ऐश्वर्या राय की आंखों का रंग मूड के हिसाब से बदलता है। उन्होंने कहा था-“हर मूड के साथ उनकी आंखों का रंग बदल जाता था… उनका रंग ग्रे से हरा और फिर नीला हो जाता था, जो उनके मूड पर निर्भर करता था। इसने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया। इसलिए हमने उनका मेकअप टेस्ट किया और उन्हें ग्लैमरस बनाया। हम बस हैरान रह गए।”

Tag: #nextindiatimes #AishwaryaRai #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button